- जज : घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की ?
चोर : साहिब आपकी नौकरी भी अच्छी है , सैलरी भी अच्छी है , फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे ?



- संजू : पापा मुझे एक लड़की पसंद है , मैं उससे शादी करना चाहता हूँ
पापा : क्या वो भी तुझे पसन्द करती है ?
संजू : हाँ जी हाँ
पापा : जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता



- पहला दोस्त : oyee सुन 2nd year का रिजल्ट आ गया क्या ?
दूसरा दोस्त : हाँ आ गया और तमीज़ से बात कर
पहला दोस्त : क्यों ?
दूसरा दोस्त : क्यूंकि अब मैं तेरा senior हूँ



- संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया…
लड़की का पिता:- मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे….
संजू :- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूँ
दे जूते….दे चप्पल….


